By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: iPhone 15 Pre-Booking: ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज की प्री-बुकिंग भारत में आज से, 6000 रुपये तक छूट, जानें दाम व सारे फीचर्स
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

iPhone 15 Pre-Booking: ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज की प्री-बुकिंग भारत में आज से, 6000 रुपये तक छूट, जानें दाम व सारे फीचर्स

Admin
Last updated: 2023/09/15 at 1:24 PM
Admin
Share
6 Min Read
iPhone 15 Pre-Booking | Apple iPhone 15 Pre-Booking | iPhone 15 Pro
SHARE

iPhone 15 Pre-Booking: ऐप्पल ने 12 सितंबर (2023) को नई Apple iPhone 15 Series के लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब आज (15 सितंबर 2023) से नए ऐप्पल आईफोन 15 स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर भारतीय मार्केट में शुरू हो गए हैं। क्यूपर्टिनो की कंपनी ने नई सीरीज में चार नए आईफोन- iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max लॉन्च किए हैं। खास बात है कि इस बार आईफोन 15 सीरीज के दोनों स्टैंडर्ड मॉडल में पिछले साल प्रो सीरीज में मिला Dynamic Island फीचर भी दिया गया है। आईफोन 15 प्रो सीरीज में टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है जिसके चलते फोन वज़न में हल्के हो गए हैं। आपको बताते हैं आईफोन 15 सीरीज की भारत में क्या है कीमत। साथ में जानिए प्री-बुकिंग ऑफर्स, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में…

ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स आज (15 सितंबर) शाम 5.30 बजे से देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। नए आईफोन को ऐप्पल स्टोर, फ्लिपकार्ट, ऐमजॉन और दूसरे बड़े ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर से प्री-बुक किया जा सकता है।

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक HDFC बैंक कार्ड ट्रांजैक्शन के जरिए बुकिंग करने पर फ्लैट 5000 रुपये का इंस्टंट डिस्काउंट पा सकते हैं। जबकि iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर 6000 रुपये की छूट ली जा सकती है।

आईफोन 15 के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को देश में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया है। जबकि 256 जीबी व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को क्रमशः 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये में खरीदने का मौका है।

आईफोन 15 प्लस के 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को क्रमशः 89,900 रुपये, 99,900 रुपये और 1,19,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

वहीं आईफोन 15 प्रो के 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज वेरियंट को क्रमशः 1,44,900 रुपये, 1,64,900 रुपये और 1,84,900 रुपये में लॉन्च किया गया है।

वहीं प्रीमियम iPhone 15 Pro Max के 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को देश में 1,59,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। जबकि 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 1,79,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 1 टीबी स्टोरेज वाले इस आईफोन को 1,99,900 रुपये में लेने का मौका है।

आईफोन 15 प्रो में 6.1 इंच जबकि आईफोन 15 प्रो मैक्स में 6.7 इंच ProMotion OLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 460पीपीआई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ जबकि पीक आउटडोर ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। इन प्रीमियम आईफोन को Apple A17 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। इन आईफोन में 8 जीबी रैम दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो आईफोन 15 प्रो सीरीज में 256 जीबी, 512 जीबी व 1 टीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। ये आईफोन iOS 17 के साथ आते हैं।

नए iPhone 15 Pro Series के इन स्मार्टफोन में OIS के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल टेलिफिटो कैमरा मिलता है। इन स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में यूएसबी 2.0 टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

सिक्यॉरिटी के लिए आईफोन 15 प्रो सीरीज में FaceID फीचर दिया गया है। फोन में स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। ये फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इन आईफोन में डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 6E 802.11 एएक्स, ब्लूटूथ 5.3, NFC, सेकेंड-जेन अल्ट्रा वाइडबैंड चिप, जीपीएस, ग्लोनास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आईफोन 15 प्रो और 15 प्रो मैक्स को नेचुरल टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम और ब्लैक टाइटेनियम कलर्स में लिया जा सकता है।

आईफोन 15 में 6.1 इंच और आईफोन 15 प्लस में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 460पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आती है। इन आईफोन में Apple A16 Bionic चिपसेट दिया गया है जो 4nm पर बेस्ड है। इन दोनों आईफोन में 6GB रैम मिलती है। इन दोनों ऐप्पल आईफोन को iOS 17 के साथ लॉन्च किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इन ऐप्पल आईफोन को 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल कैमरे के साथ उपलब्ध कराया गया है। इन फोन में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। चार्जिंग के लिए इन डिवाइस में USB 2.0 टाइप-सी पोर्ट मौजूद है जो 15W MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

iPhone 15 Series के इन दोनों फोन में FaceID, स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। ये फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। इन आईफोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। आईफोन 15 और 15 प्लस में 5जी, वाई-फाई 7 802.11 एएक्स, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, सेकेंड-जेन अल्ट्रा वाइडबैंड चिप, जीपीएस और ग्लोनास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन दोनों आईफोन को पिंक, यलो, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर में लिया जा सकता है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 15, 2023 September 15, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Midday Meal | Kerala High Court | “किसी के भोजन को हम नहीं तय कर सकते”, शीर्ष अदालत ने दिया बड़ा फैसला, यह है पूरा मामला
Next Article skill development corporation case | Chandrababu Naidu | Rajamahendravaram jail Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू को किससे खतरा? TDP ने केंद्र से की अपील; कहा- आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम की सुरक्षा का रखें ख्याल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?