लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए बनाए गए इंडिया गठबंधन ने 14 पत्रकारों के कार्यक्रमों में अपने नेताओं को नहीं भेजने का फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी के नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट इंडिया मीडिया कमेटी के इस फैसले की जानकारी दी। इंडिया मीडिया कमेटी ने गुरुवार दोपहर फैसला किया कि उनकी तरफ से सुधीर चौधरी, अर्णब गोस्वामी सहित कुल 14 पत्रकारों के शो में कोई भी प्रतिनिधि हिस्सा नहीं लेगा।