By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: India Alliance: शरद पवार के घर जुटेगा विपक्ष, सीट बंटवारे को लेकर बनेगी बात? सनातन पर जारी बहस पर भी होगा विमर्श
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

India Alliance: शरद पवार के घर जुटेगा विपक्ष, सीट बंटवारे को लेकर बनेगी बात? सनातन पर जारी बहस पर भी होगा विमर्श

Admin
Last updated: 2023/09/13 at 8:22 AM
Admin
Share
3 Min Read
India Meeting| Delhi
SHARE

लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी में जुटे विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A अपनी तीन बैठकों के बाद अब देशभर में सीट बंटवारे और सभी सहयोगियों दलों के मतभेदों को दूर करने की जुगत में लगा है। I.N.D.I.A गठबंधन की समन्वय और चुनाव रणनीति समिति (Coordination and Election Strategy Committee) की पहली बैठक बुधवार को दिल्ली में शरद पवार के घर होने वाली है। इस बैठक में इंडिया गठबंधन की चुनावी रणनीति से लेकर लोकसभा के विशेष सत्र को लेकर चर्चा से जुड़े खास मुद्दे शामिल हो सकते हैं।

एनसीपी चीफ शरद पवार के घर होनी वाली बैठक में पहले के प्रस्तावित मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। जिनमें संयुक्त रैली योजना पर भी चर्चा हो सकती है, लेकिन अहम बिन्दु सीट बंटवारा ही है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि अगर इंडिया गठबंधन में कहीं दरार आ सकती है तो एक यही मुद्दा है जिसको बड़ी वजह माना जा सकता है। 

कई दलों के नेता जिनमें टीएमसी, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), समाजवादी पार्टी (एसपी), और आम आदमी पार्टी शामिल हैं यह महसूस करते हैं कि सीट बंटवारा एक बड़ा मुद्दा है और चाहते हैं कि गठबंधन उस फॉर्मूले को अंतिम रूप देने में तत्परता दिखाए जिसके आधार पर इस पर निर्णय लिया जा सके।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक वरिष्ठ विपक्षी नेता का कहना है कि फिलहाल सोशल मीडिया, मीडिया, अभियान की प्लानिंग और दूसरे मुद्दों पर चर्चा की जानी है और सीट बंटवारे का मुद्दा भी जल्द सामने रखा जाएगा। 

शरद पवार के आवास पर होने वाली बैठक में के सी वेणुगोपाल (कांग्रेस), टीआर बालू (डीएमके), हेमंत सोरेन (झारखंड मुक्ति मोर्चा), संजय राउत (शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे), तेजस्वी यादव (राजद), राघव चड्ढा (आप), जावेद अली खान (सपा), लल्लन सिंह (जेडी-यू), डी राजा (सीपीआई), उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस), और महबूबा मुफ्ती (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) शामिल होंगे। 

सूत्रों के मुताबिक बैठक में संयुक्त अभियान योजना पर भी चर्चा होने वाली है। इस प्रस्ताव के मुताबिक देश भर में कम से कम पांच रैलियां INDIA गठबंधन करने वाला है। अभियान समिति ने प्रस्ताव दिया है कि चेन्नई, गुवाहाटी, दिल्ली, पटना और नागपुर में संयुक्त रैलियां आयोजित की जानी चाहिए। गठबंधन के एक नेता के मुताबिक विचार यह था कि हर  रैली में एक मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और अभियान समिति ने उन राज्यों और उत्तर प्रदेश में संयुक्त रैलियों का भी प्रस्ताव रखा है जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

यह बैठक डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा शुरू किए गए सनातन धर्म विवाद की पृष्ठभूमि में हो रही है। ज़्यादातर विपक्षी दल उदयनिधि की टिप्पणियों से परेशान हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे भाजपा को अनावश्यक रूप से गठबंधन पर हमला करने और इसे हिंदू विरोधी के रूप में बताने का मौका मिल गया, जो एकदम गलत है। 

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 13, 2023 September 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article itel | itel S23 Plus | itel Smartphone Itel ने लॉन्च किया 16GB तक रैम और 32MP फ्रंट कैमरे वाला Itel S23 Plus स्मार्टफोन, लुक एकदम iPhone जैसा
Next Article Parliament Special Session | New Parliament building |PM Modi birthday New Parliament Building: पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर नई संसद पर फहराया जाएगा तिरंगा, जानिए क्या चल रहीं तैयारियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?