By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Apple Watch Series 9, Watch Ultra 2: प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुईं ऐप्पल की दो नई स्मार्टवॉच, जानें क्या है दाम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Apple Watch Series 9, Watch Ultra 2: प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुईं ऐप्पल की दो नई स्मार्टवॉच, जानें क्या है दाम

Admin
Last updated: 2023/09/13 at 12:21 PM
Admin
Share
5 Min Read
Apple Watch Series 9 | Watch Ultra 2 | Apple Watch
SHARE

Apple Event 2023: ऐप्पल ने आखिरकार अपने सबसे बड़े इवेंट ‘Wonderlust’ में नए आईफोन और स्मार्टवॉच से पर्दा उठा दिया। Apple Watch Series 9 औक Apple Watch Ultra 2 कंपनी की नई स्मार्टवॉच हैं। नई ऐप्पल वॉच पिछली Apple Watch Series 8 जैसी डिजाइन के साथ आती हैं। हालांकि, नई वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा 2 में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए नए हार्डवेयर फीचर्स दिए गए हैं। ऐप्पल की दोनों नई स्मार्टवॉच में Apple S9 SiP (System in Package) मिलता है। दोनों नई ऐप्पल वॉच में WatchOS 10 सॉफ्टवेयर वर्जन सपोर्ट भी मिलता है।

ऐप्पल वॉच सीरीज 9 की कीमत भारत में 41,900 रुपये से शुरू होती है। अमेरिका में वॉच को 399 डॉलर (करीब 33,000 रुपये) के दाम में उपलब्ध कराया गया है। इस वॉच को मिडनाइट, स्टारलाइट, सिल्वर, PRODUCT रेड और पिंक कलर में खरीदा जा सकता है।

सेकेंड-जेनरेशन ऐप्पल वॉच अल्ट्रा 2 को भारत में 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया है। जबकि अमेरिका में इसे 799 डॉलर (करीब 64,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। इस वॉच को अल्पाइन लप, ट्रायल लूप और ओशन बैंड ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

ऐप्पल वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा 2 के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इनकी बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी।

ऐप्पल वॉच सीरीज 9 को 41mm और 45mm केस ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। पिछली वॉच सीरीज 7 और वॉच सीरीज 8 मॉडल की तरह नई वॉच सीरीज 9 में भी ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले दी गई है जो 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में बैटरी 18 घंटे तक चल जाएगी।

ऐप्पल की इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में नया Apple S9 SiP (System in Package) दिया गया है जो एक सेकेंड-जेनरेशन अल्ट्रा वाइडबैंड (UWB) चिप के साथ आता है। ऐप्पल का दावा है कि Apple Watch Series 8 की तुलना में नई वॉच 60 प्रतिशत ज्यादा फास्ट है। Watch Series 9 के साथ यूजर्स Siri के जरिए अपना हेल्थ डेटा एक्सेस कर सके हैं। यह वॉच Double Tap जेस्चर के साथ आती है और यूजर्स इससे कॉल का जवाब देने के साथ ही कॉल खत्म करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा डबल टैप फीचर के जरिए टाइम रोकने, अलार्म स्नूज़ करने, म्यूज़िक कंट्रोल, कैमरा एक्सेस करने जैसे काम किए जा सकते हैं। डबल टैप के लिए यूजर्स को अपना थंब (अंगूठा) और इंडेक्स फिंगर एक साथ टैप करना होगा।

ऐप्पल वॉच सीरीज 9 को WatchOS 10 के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें रीडिजाइन किए गए ऐप्स के साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। Watch Series 9 में नए वॉच फेस, नए साइकलिंग और हाइकिंग फीचर्स व मेंटल हेल्थ सपोर्ट करने वाले टूल दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में फोर-कोर न्यूरल इंजन (Neural Engine) भी है जो पिछली वॉच सीरीज 8 मॉडल्स की तुलना में मशीन लर्निंग टास्क को तेजी से प्रोसेस करता है। पिछली वॉच सीरीज की तुलना में इससे 25 प्रतिशत तक ज्यादा सटीक डिक्टेशन बनाने का भी दावा है।

ऐप्पल का कहना है कि यह कंपनी का पहला कार्बन-न्यूट्रल प्रोडक्ट है।

ऐप्पल वॉच अल्ट्रा 2 में बेहतर रेटिना डिस्प्ले के साथ 49mm का केस मिलता है जो 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। Watch Series 9 की तरह ही लेटेस्ट ऐप्पल वॉच अल्ट्रा 2 कंपनी की कस्टम S9 SiP पर चलती है। यह वॉच एक कार्बन-न्यूट्रल प्रोडक्ट है। फ्लैगशिप स्मार्टवॉच में एडवांस्ड फीचर्स जैसे Siri प्रोसेसिंग और बेहतर लोकेशन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं

ऐप्पल की यह हाई-ऐंड रग्ड वॉच WatchOS 10 पर चलती है और इसमें Double Tap नाम से नया जेस्चर दिया गया है। इस फंक्शनालिटी के साथ यूजर्स सिर्फ एक हाथ से वॉच को बिना टच किए ही कंट्रोल कर सकते हैं। इस वॉच में Modular Ultra नाम से एक नया वॉच फेस दिया गया है जो रियल-टाइम डेटा ऑफर करता है। पर्वतारोही और हाइकर्स के लिए यह समुद्री तट से 500 मीटर गहराई तक और 9000 मीटर ऊंचाई तक अल्टीट्यूड रेंज ऑफर करता है। स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए इस वियरेबल में 40 मीटर की डाइविंग डेप्थ ऑफर की जाती है।

Apple Watch Ultra 2 को लेकर दावा है कि सामान्य इस्तेमाल के साथ बैटरी 36 घंटे तक चल जाएगी। जबकि Low Power Mode में बैटरी 72 घंटे तक चलेगी।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 13, 2023 September 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Ghosi by poll | Uttar Pradesh घोसी में सियासी अवसरवाद प्राजित, नये समीकरण की तलाश
Next Article Arvinder Singh Lovely| congress हाशिये पर पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने का एक अवसर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?