By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Apple iPhone 15 Series: लंबा इंतजार खत्म! USB-C के साथ लॉन्च हुए नए ऐप्पल आईफोन 15, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन्स
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Apple iPhone 15 Series: लंबा इंतजार खत्म! USB-C के साथ लॉन्च हुए नए ऐप्पल आईफोन 15, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन्स

Admin
Last updated: 2023/09/13 at 10:49 AM
Admin
Share
4 Min Read
Apple iPhone | iPhone 15 | iPhone 15 Pro Max
SHARE

Apple iPhone 15 Series Launched: महीनों से चला आ रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। टेक दिग्गज Apple ने कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park में आयोजित एक इवेंट में नई iPhone 15 Series से पर्दा उठा दिया। ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज में उम्मीद के मुताबिक, चार नए आईफोन लॉन्च किए गए हैं। iPhone 14 Series के अपग्रेडेड स्मार्टफोन Apple iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max कंपनी के नए डिवाइस हैं। इन चारों ऐप्पल आईफोन (Apple iPhones) को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। आपको बताते हैं नए ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज में लॉन्च हुए चारों वेरियंट की कीमत व फीचर्स के बारे में…

आईफोन 15 की कीमत 799 डॉलर से शुरू होती है। जबकि आईफोन 15 प्लस को 899 डॉलर की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। खास बात है कि पिछले साल (2022) में लॉन्च हुए आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस को भी इसी दाम पर उपलब्ध कराया गया था। भारत में आईफोन 15 की कीमत 79,900 रुपये है जबकि आईफोन 15 प्लस का दाम 89,000 रुपये से शुरू होती है। फोन की बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी। HDFC बैंक कार्ड के साथ हैंडसेट पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

स्टैंडर्ड आईफोन 15 में Dynamic Island फीचर दिया गया है। बता दें कि पिछली जेनरेशन वाले आईफोन में यह फीचर प्रो मॉडल्स में ही उपलब्ध कराया गया था। आईफोन 15 में 6.1 इंच और आईफोन 15 प्लस में 6.7 इंच डिस्प्ले दी गई है। 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
रियर पर मैट फिनिश डिजाइन दी गई है।

नए आईफोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। ऐप्पल आईफोन 15 और 15 प्लस में ए16 बायोनिक चिपसेट मिलता है।
iPhone 15 से एक पूरे दिन तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा ऐप्पल ने किया है। ऐप्पल का कहना है कि नए फोन में आईफोन 14 से बड़ी बैटरी मिलेगी। आईफोन 15 में वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए आईफोन 15 में ऐप्पल वॉच अल्ट्रा की तरह अल्ट्रा-वाइडबैंड चिप दी गई है। लेटेस्ट आईफोन 15 सीरीज फोन Emergency SOS Via Satellite फीचर के साथ आते हैं।

आईफोन 15 प्रो सीरीज को टाइटेनियम मटीरियल वाले फ्रेम के साथ लॉन्च किया गया है। ऐप्पल का कहना है कि ये अब तक के सबसे हल्के वजन वाले आईफोन हैं। आईफोन 15 प्रो में मजबूत ग्लास मटीरियल दिया गया है।

आईफोन 15 प्रो में 6.1 इंच डिस्प्ले जबकि आईफोन 15 प्रो मैक्स में 6.7 इंच डिस्प्ले दी गई है। आईफोन 15 प्रो को कस्टमाइज़ेबल एक्शन बटन के साथ लॉन्च किया गया है। इस बटन के साथ फंक्शन को म्यूट करने के लिए स्लाइड की जगह प्रेस करना होगा। एक्शन बटन से फोन में कई और फंक्शन भी परफॉर्म किए जा सकते हैं।

आईफोन 15 प्रो मैक्स में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा। बेहतर लो-लाइट और नाइट फोटोग्राफी का दावा। इन फोन में नेक्स्ट-जेनरेशन पोर्ट्रेट मोड। ऐप्पल का कहना है कि Photonic Ingine के साथ नाइट मोड में शानदार क्वॉलिटी वाली फोटो कैप्चर होती है। कैमरा Smart HDR सपोर्ट करताहै।

फोन में 12 मेगापिक्सल टेलिफोटो कैमरा भी दिया गया है जो 100 प्रतिशत फोकस पिक्सल, 120mm फोकल लेंस के साथ आता है। आईफोन 15 प्रो सीरीज में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.2 के साथ आता है। यह कैमरा 10x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है।

आईफोन 15 प्रो के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत भारत में 134,900 रुपये जबकि प्रो मैक्स को 256 जीबी स्टोरेज के साथ 159,900 रुपये से शुरू होती है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 13, 2023 September 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article G20 summit | Chinese Mysterious Bags | taj palace delhi Chinese Bags: जी-20 में चाइनीज डेलिगेशन के पास था रहस्यमयी बैग, चेकिंग को लेकर ताज होटल में 12 घंटे तक चला था हाई वोल्टेज ड्रामा
Next Article education | inclusiv सशक्त समावेशी शिक्षा से वैश्विक कल्याण संभव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?