By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: ऐप्पल फैंस के लिए खुशखबरी! iPhone 15 लॉन्च के बाद iPhone 13, 14 और 14 प्लस के दाम में भारी कटौती
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

ऐप्पल फैंस के लिए खुशखबरी! iPhone 15 लॉन्च के बाद iPhone 13, 14 और 14 प्लस के दाम में भारी कटौती

Admin
Last updated: 2023/09/13 at 3:50 PM
Admin
Share
4 Min Read
Apple iPhone 14 | iPhone 14 Plus | iPhone 13
SHARE

Apple ने आखिरकार नई iPhone 15 Series से पर्दा उठा दिया है। iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max स्मार्टफोन को ऐप्पल के ‘Wonderlust’ इवेंट में लॉन्च किया। हर साल की तरह ही नए ऐप्पल आईफोन लॉन्च होने के बाद कंपनी ने पिछली जेनरेशन वाले iPhone मॉडल्स के दाम कम कर दिए हैं। इसके अलावा Apple iPhone 12, iPhone 13 Mini और iPhone 14 Pro मॉडल्स की बिक्री देश में बंद कर दी गई है। बता दें कि डिस्प्ले नॉच के साथ रिलीज हुआ यह ऐप्पल का ‘कॉम्पैक्ट’ आईफोन मॉडल था।

आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस और आईफोन 13 को नए दाम के साथ ऐप्पल के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट पर इन हैंडसेट को ऑफर्स के साथ और कम दाम में खरीदा जा सकता है।

आईफोन 14 के 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत अब भारत में 69,900 रुपये से शुरू होती है। बता दें कि फोन को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। जबकि आईफोन 14 प्लस को अब 89,900 रुपये की जगह 79,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। नई कीमतों को ऐप्पल की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। आईफोन 14 सीरीज को पुराने स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज करने पर 67,800 रुपये तक की छूट मिल रही है। इन हैंडसेट को ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और Product Red कलर ऑप्शन में लिया जा सकता है।

ऐप्पल ने आईफोन 13 की कीमत भी देश में कम कर दी है। अब iPhone 13 को 79,900 रुपये की जगह 59,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। आईफोन 14 के लॉन्च के बाद यह फोन 69,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। 2 साल पुराने आईफोन 13 को पिंक, ब्लू, मिडनाइट, स्टारलाइट और PRODUCT Red कलर में लेने का मौका है। इस फोन को भी ट्रेड-इन ऑफर में लिया जा सकता है।

आईफोन 14 और आईफोन 13 में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन Dolby Vision सपोर्ट करती है और इसमें बेहतर प्रोटेक्शन के लिए ऐप्पल का Ceramic Shield मटीरियल दिया गया है। दोनों फोन में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिलती है। iPhone 14 Plus में बड़ी 6.7 इंच OLED डिस्प्ले मौजूद है।

ऐप्पल आईफोन 14 और आईफोन 13 मॉडल्स में 12 मेगापिक्सल प्राइमरी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में वाइड-ऐंगल कैमरा अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल कैमरा मिलता है। इन तीनों हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल TrueDepth कैमरा दिया गया है।

ऐप्पल के इन तीनों आईफोन में A15 Bionic चिपसेट दिया गया है। लेकिन आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस में 5-कोर GPU है जबकि आईफोन 13 में 4-कोर GPU मिलता है। इन तीनों आईफोन मॉडल में Face ID सपोर्ट दिया गया है जो डिस्प्ले नॉच पर दूसरे सेंसर के साथ मौजूद है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 13, 2023 September 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article uma bharti, bjp, mp बीजेपी आलाकमान की मुसीबत अपने इस कदम से बढ़ा सकती हैं फायर ब्रान्ड नेता उमा भारती, जानिए क्या है उनका ऐलान
Next Article C295 । airbus वायु सेना की बढ़ी ताकत, एयरबस ने भारत को सौंपा पहला C-295 विमान, जानें क्या है इसकी खासियत?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?