By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Nipah Virus Alert: केरल में निपाह वायरस से दो की मौत, जानें क्या हैं इसके लक्षण और कितना है खतरनाक?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Nipah Virus Alert: केरल में निपाह वायरस से दो की मौत, जानें क्या हैं इसके लक्षण और कितना है खतरनाक?

Admin
Last updated: 2023/09/12 at 12:48 PM
Admin
Share
3 Min Read
Nipah virus in Kozhikode | Nipah Virus | Nipah Virus Deaths
SHARE

Nipah Virus Symptoms: केरल में एक बार फिर निपाह वायरस कहर बरपा रहा है। कोझिकोड जिले में इस वायरस के कारण दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार रात एक बयान में कहा कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्चस्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। ये दोनों मौतें एक निजी अस्पताल में हुई हैं और निपाह वायरस को इसकी वजह माना जा रहा है। निपाह वायरस का पहला मामला 19 मई 2018 को कोझिकोड में सामने आया था। तब इस वायरस के कारण 17 लोगों की मौत हुई थी।

कोझिकोड जिले में हुई दो मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि निगरानी शुरू कर दी है और मृतकों के सैम्पल जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के पास भेज दिए गए हैं। इस वायरस से जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें एक 9 सला और 4 साल का बच्चा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, निपाह वायरस तेजी से उभरता वायरस है। ये जानवरों से इंसान में फैसला है। दूषित भोजन के माध्यम से या सीधे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है। इस वायरस का पहला केस 1998 में मलेशिया के कम्पंग सुंगाई निपाह से पता चला था। इसी के नाम पर इस वायरस का नाम निपाह रखा गया है।

अगर इंसान 5 से 14 दिन तक इस वायरस की चपेट में आ जाता है तो ये वायरस तीन से 14 दिन तक तेज बुखार और सिरदर्द की वजह बन सकता है। शुरुआती दौर में सांस लेने में समस्या होती है जबकि न्यूरोलॉजिकल दिक्कतें भी होती हैं। कई वायरस की तरह ही निपाह का सोर्स भी जानवर को ही माना जाता है। माना जाता है कि चमगादड़ के जरिए ये वायरस इंसानों तक फैलता है। हालांकि, ऐसा भी मानना है कि ये सुअर, कुत्ते, बिल्ली, घोड़े और संभवतः भेड़ से भी फैल सकता है। निपाह वायरस को कम संक्रामक लेकिन ज्यादा घातक माना जाता है। इसका मतलब हुआ कि इससे संक्रमित तो कम लोग हो सकते हैं, लेकिन मृत्यु दर ज्यादा होती है। केरल में जब एक बार निपाह वायरस फैला था तो इसकी मृत्यु दर 45 से 70 फीसदी तक थी।

इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति में तेज बुखार, सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश और एटिपिकल निमोनिया जैसे लक्षण दिखाई पड़ेंगे। अगर किसी व्यक्ति में संक्रमण बढ़ता है तो वह 24 से 48 घंटे में कोमा में भी जा सकता है। आम तौर पर इसके लक्षण 2 सप्ताह तक रह सकते हैं लेकिन कुछ मामलों में यह एक महीने से अधिक समय तक भी देखे गए हैं।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 12, 2023 September 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Honda CB300F Price । Honda CB300F Variant Details । Honda CB300F Engine Specifications । Honda CB300F Features Honda CB300F launched: होंडा ने लॉन्च की स्पोर्टी लुक एंड फील वाली सीबी300एफ, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक हर छोटी बड़ी डिटेल
Next Article Realme | Realme Narzo 60x 5G | Realme Smartphone Realme Narzo 60x 5G: 50MP कैमरे वाले सस्ते 5G स्मार्टफोन को आज खरीदने का मौका, मिल रही भारी छूट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?