By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: कमल की आकृति वाली शर्ट, मणिपुर की टोपी… संसद के विशेष सत्र में मार्शल की बदल जाएगी पोशाक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

कमल की आकृति वाली शर्ट, मणिपुर की टोपी… संसद के विशेष सत्र में मार्शल की बदल जाएगी पोशाक

Admin
Last updated: 2023/09/12 at 12:48 PM
Admin
Share
3 Min Read
Parliament Special Session | Lok Sabha secretariat staff | manipuri cap marshals
SHARE

Parliament Special Session: मोदी सरकार ने 18-22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि संसद के दोनों सदनों में नया ड्रेस कोड लागू किया जा सकता है। लोकसभा के अधिकारियों ने कहा कि संसद के दोनों सदनों के अंदर और बाहर के कर्मचारी सप्ताह नए संसद भवन में जाते वक्त नई पोशाक पहनेंगे। नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि इसमें भारतीयता का जुड़ाव होगा।

अधिकारी के अनुसार, ‘नई वर्दी में दोनों सदनों के मार्शलों के सिर पर मणिपुर टोपी देखने को मिलेगी, जबकि टेबल ऑफिस, नोटिस कार्यालय और संसदीय रिपोर्टिंग अनुभागों में कार्यरत अधिकारियों के लिए कमल की आकृति की शर्ट तैयार की गई है। अधिकारी ने कहा कि सभी महिला अधिकारियों को नई डिजाइन वाली साड़ियां दी जाएंगी। नई संसद भवन में राज्य सभा के कालीनों को भी कमल की आकृति से सजाया गया है।

कमल राष्ट्र का राष्ट्रीय पुष्प है, ऐसे में यह एक नए विवाद को जन्म दे सकता है, क्योंकि यह केंद्र में सत्ता पर काबिज भाजपा का चुनाव चिह्न है। अधिकारियों ने बताया कि सभी 18 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) नई ड्रेस डिजाइन का प्रस्ताव देने के लिए कहा गया था। एक अधिकारी ने कहा, ‘एक एक्सपर्ट कमेटी ने उन प्रस्तावों में से नई वर्दी को अंतिम रूप दिया है।’

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘संसद सचिवालय की सभी पांच प्रमुख शाखाओं- रिपोर्टिंग, टेबल ऑफिस, नोटिस ऑफिस, विधायी शाखा और सुरक्षा विभाग के अधिकारी, जिसमें मार्शल भी शामिल हैं। इस सत्र में नई वर्दी पहनेंगे। उन्होंने कहा कि यह शाखाएं सांसदों और आंगतुकों से जुड़े मामले देखती हैं। कई मायने में संसद सचिवालय का चेहरा होते हैं। उनकी वर्दी भारतीय संसद की गरिमा और शोभा बढ़ाती है।

मार्शल अध्यक्ष के आसन के पास खड़े रहते हैं और हर दिन के कार्यों में पीठासीन अधिकारी की मदद करते हैं। नई ड्रेस कोड के मुताबिक, मार्शल अब सफारी सूट की बजाय क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा पहनेंगे। उनके सिर पर पगड़ी की जगह मणिपुर की टोपी होगी।

पांचों विभाग के अधिकारी भी अपना हल्का-नीला सफारी सूट नहीं पहनेंगे। उसकी जगह कमल की आकृति वाली स्पोर्ट बटन-डाउन शर्ट पहनेंगे। इसके अलावा वे क्रीम कलर की जैकेट और हल्के सफेद पैंट पहनेंगे। यह मौजूदा नीले, फॉन और चारकोल रंगो की सफारी सूट से हटकर विभागों के अनुसार एक महत्वपूर्ण बदलाव होगा।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 12, 2023 September 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Apple Event 2023 Live | Apple Wonderlust 2023 Event | Apple Event 2023 Date Apple Event 2023 Live Streaming: आज उठेगा iPhone 15 Series से पर्दा, जानें कितने बजे शुरू होगा इवेंट, कैसे देखें लाइव
Next Article Honda CB300F Price । Honda CB300F Variant Details । Honda CB300F Engine Specifications । Honda CB300F Features Honda CB300F launched: होंडा ने लॉन्च की स्पोर्टी लुक एंड फील वाली सीबी300एफ, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक हर छोटी बड़ी डिटेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?