By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: नोकिया का सरप्राइज! Nokia X30 5G के दाम में 12000 रुपये की भारी कटौती, जानें नई कीमत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

नोकिया का सरप्राइज! Nokia X30 5G के दाम में 12000 रुपये की भारी कटौती, जानें नई कीमत

Admin
Last updated: 2023/09/12 at 4:57 PM
Admin
Share
3 Min Read
Nokia | Nokia X30 5G | Nokia Smartphone
SHARE

Nokia X30 5G Price Slashed: नोकिया ने फरवरी 2023 में अपना प्रीमियम 5G स्मार्टफोन Nokia X30 5G लॉन्च किया था। नोकिया के इस स्मार्टफोन को देश में 48,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब HMD Global के मालिकाना हक वाली नोकिया के इस फोन के दाम में 12000 रुपये की कटौती कर दी गई है। बता दें कि नोकिया एक्स30 5जी स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट, 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। आपको बताते हैं नोकिया के इस 5G फोन की नई कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…

नोकिया का यह फोन आइस व्हाइट और क्लाउडी ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। जैसा कि हमने बताया, नोकिया एक्स30 5जी स्मार्टफोन को देश में 48,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब 12000 रुपये की भारी कटौती के बाद इस हैंडसेट को 36,999 रुपये में खरीदा जा सकात है। नोकिया की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट ऐमजॉन इंडिया पर हैंडसेट को नई कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है।

नोकिया एक्स30 5जी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया है जो अपर्चर एफ/1.8 और OIS सपोर्ट के साथ आता है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Nokia का यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर चलता है। स्मार्टफोन में तीन साल तक OS अपडेट के अलावा तीन साल तक मंथली सिक्यॉरिटी पैच मिलने का वादा भी कंपनी ने किया था। इस फोन में 6.43 इंच AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। स्क्रीन फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन 700 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है और प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है। Nokia X30 5G में 8 जीबी रैम व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

नोकिया के इस हैंडसेट में क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4200mAh की बैटरी दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर और IP67 रेटिंग मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इस हैंडसेट में 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.9×73.9×7.99mm और वजन 185 ग्राम है।

बता दें कि लॉन्च के समय नोकिया ने दावा किया था कि यह अब तक का सबसे ईको-फ्रेंडली स्मार्टफोन है और इसे बनाने में 100 प्रतिशत रीसाइकल किए हुए ऐल्युमिनियम फ्रेम व 65 प्रतिशत रीसाइकल हुए प्लास्टिक बैक का इस्तेमाल किया गया है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 12, 2023 September 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Kawasaki Ninja ZX-4R Price । Kawasaki Ninja ZX-4R Engine । Kawasaki Ninja ZX-4R Features । Kawasaki Ninja ZX-4R Specifications । Kawasaki Ninja ZX-4R Complete Details Kawasaki Ninja ZX 4R launched: कावासाकी ने भारत में लॉन्च की सुपर स्पोर्ट्स बाइक निंजा जेडएक्स 4आर, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सारी डिटेल
Next Article pm modi xi jinping | steel | export duty | भारत ने चीन को दिया एक और बड़ा झटका! स्टील के आयात पर बढ़ाया एंटी डंपिंग शुल्क, इन चीजों पर होगा असर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?