By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Nokia G42 5G स्मार्टफोन की भारत में एंट्री, कम दाम में 128GB स्टोरेज और 50MP कैमरा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Nokia G42 5G स्मार्टफोन की भारत में एंट्री, कम दाम में 128GB स्टोरेज और 50MP कैमरा

Admin
Last updated: 2023/09/11 at 2:18 PM
Admin
Share
4 Min Read
Nokia | Nokia Phone | Nokia G42 5G
SHARE

Nokia G42 5G Launched: नोकिया ने भारत में अपनी G-Series का नया 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। नोकिया जी42 5जी को जून 2023 में ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराया गया था। G-Series के लेटेस्ट नोकिया स्मार्टफोन (Nokia Smartphone) में 90 हर्ट्ज़ LCD डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर और 50MP प्राइमरी सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन को भारत में 15000 रुपये से कम दाम में लॉन्च किया गया है। नोकिया के इस नए हैंडसेट में क्या-कुछ है खास? जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक हर जानकारी…

नोकिया जी42 5जी स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट को भारत में 12,599 रुपये में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन को ऐमजॉन और नोकिया की वेबसाइट पर 15 सितंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

नोकिया के इस हैंडसेट को पिंक, सो पर्पल और सो ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध कराया गया है।

Nokia G42 5G में QuickFix डिजाइन दी गई है जिसे iFixit के साथ साझेदारी में डिवेलप किया गया है। इसके जरिए यूजर्स टूटी हुई स्क्रीन, बैटरी और डैमेज हुए चार्जिंग पोर्ट्स को अपने आप रिप्लेस कर सकते हैं। स्मार्टफोन के बैक पैनल को बनाने में 65 फीसदी रीसाइकल किए हुए मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन FSC-सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

नोकिया जी42 5जी में 6.56 इंच LCD डिस्प्ले दी गई है जो एचडी+ (720 × 1612 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है और यह 560 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। प्रोटेक्शन के लिए हैंडसेट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है।

नोकिया के इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619GPU मौजूद है। फोन में 6GB रैम, 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। Nokia के इस स्मार्टफोन में 5GB VRAM मेमोरी एक्सटेंशन फीचर है। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट भी दिया गया है। नोकिया के इस फोन में ऐंड्रॉयड 13 ओएस दिया गया है। फोन में ऐंड्रॉयड 14 और ऐंड्रॉयड 15 अपग्रेड मिलेंगे।

नए नोकिया फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिए गए हैं। यह फोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में night mode 2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट करती है।

सिक्यॉरिटी के लिए नोकिया के इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दिए गए हैं। यह फोन OZO प्लेबैक ऑडियो और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 165.0 × 75.8 × 8.55mm और वज़न 193.8 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में डुअल-सिम, 5G, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स, ब्लूटूथ 5.1, NFC, GPS, ग्लोनास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 11, 2023 September 11, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article G20 Summit | Narendra Modi Book Autograph | Ngozi Okonjo-Iweala | विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक ने जी20 की सफलता को बताया ऐतिहासिक, पीएम मोदी से मांगी खास चीज
Next Article g20 diiner| mamata banerjee| g20 ‘आसमान नहीं टूट पड़ता…’, G20 डिनर में ममता बनर्जी के शामिल होने पर अधीर रंजन चौधरी ने उठाया सवाल, TMC ने दिया ये जवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?