By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: G20 Summit: जब UAE के राष्ट्रपति से मिलने होटल पहुंच गया शख्स, बोला- मिलने दो मुझे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

G20 Summit: जब UAE के राष्ट्रपति से मिलने होटल पहुंच गया शख्स, बोला- मिलने दो मुझे

Admin
Last updated: 2023/09/11 at 7:40 PM
Admin
Share
3 Min Read
UAE | INDIA | G20
SHARE

राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक G20 समिट खत्म हो चुकी है। ज्यादातर देशों के प्रमुख अपने मुल्क लौट गए हैं। इस खास समिट के दौरान खास ख्याल सुरक्षा का रखा गया था। अभी तक चर्चा अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक से जुड़ी सामने आ रही थी लेकिन अब UAE के राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक का भी एक मामला सामने आया है। 

दरअसल हुआ यह कि एक शख्स दिल्ली के ताज मानसिंह होटल पहुंच गया और खुद को UAE का अधिकारी बताने लगा।  जिसके बाद सुरक्षा अधिकारी खासे सकते में आ गए और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक शनिवार शाम जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान एक सऊदी अरब नागरिक उस पांच सितारा होटल में घुस गया, जहां संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ठहरे हुए थे और लॉबी में उनसे मिलने की कोशिश करते समय सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक दिया। जब पूछताछ की गई तो उसने सुरक्षा कर्मियों को बताया कि उसका भाई सऊदी अरब के अस्पताल में था और वह उसकी मदद लेने के लिए दिल्ली में यूएई क्राउन प्रिंस से मिलने आया है।

एक अधिकारी के मुताबिक शख्स एयरोसिटी के एक प्रमुख होटल में रुका हुआ था। एक अधिकारी ने बताया,“सऊदी अरब के नागरिक ने शनिवार को चेक इन किया, कुछ घंटों के बाद उसने होटल के कर्मचारियों से दिल्ली जाने के लिए कैब उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने उसे एक काली इनोवा क्रिस्टा दी जिस पर दिल्ली पुलिस सुरक्षा इकाई द्वारा जारी किया गया स्टिकर लगा था। ए पहले आईजीआई हवाईअड्डे और फिर होटल गया।”

अधिकारी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के 16 होटलों को जहां प्रतिनिधि ठहरे हुए थे अपनी निजी कैब पर लगाने के लिए स्टिकर उपलब्ध कराए गए थे। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया था कि सुरक्षाकर्मी होटल परिसर में प्रवेश करते और बाहर निकलते समय अन्य मेहमानों को ले जाने वाली कारों की पहचान कर सकें।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, “चूंकि इनोवा पर स्टिकर लगा था, इसलिए उसे गेट पर नहीं रोका गया। वह व्यक्ति यूएई क्राउन प्रिंस के लिए लॉबी में इंतजार कर रहा था और उसे रोक दिया गया।” अचानक सुरक्षा में तैनात जवान सकते में आ गए इसके बाद उस व्यक्ति को उठाया गया और वायरलेस सेट पर एक संदेश फ्लैश किया गया। जब खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यूएई के राष्ट्रपति से अपने भाई के लिए मदद का अनुरोध करने आया था, जो सऊदी अरब के अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद उससे पूछताछ हुई और उसे छोड़ दिया गया।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 11, 2023 September 11, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Hero HF Deluxe Finance Plan । Hero HF Deluxe Down Payment Plan । Hero HF Deluxe EMI Plan । Hero HF Deluxe Price Bike Finance Plan: 80 kmpl माइलेज वाली Hero HF Deluxe मिल सकती है बस 8 हजार देकर, जानें कितनी बनेगी मंथली EMI
Next Article Indigo| emergency landing IndiGo Flight: मुंबई से गुवाहटी की यात्रा कर रहे शख्स पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को सौंपा गया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?