By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: सुप्रीम कोर्ट में उठा कुत्तों के काटने का मामला, पट्टी बांधकर पहुंचे वकील से CJI चंद्रचूड़ ने क्या कहा?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

सुप्रीम कोर्ट में उठा कुत्तों के काटने का मामला, पट्टी बांधकर पहुंचे वकील से CJI चंद्रचूड़ ने क्या कहा?

Admin
Last updated: 2023/09/11 at 6:06 PM
Admin
Share
4 Min Read
CJI | DY Chandrachud
SHARE

कुत्तों के काटने के केस लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन बच्चों से लेकर बड़ों तक को कुत्ते के काटने की खबरें सामने आती हैं। विधानसभा से लेकर हाईकोर्ट्स तक ये मसला उठ चुका है। हाल ही में गाजीयाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुत्ते के काटने की वजह से 14 साल के बच्चे ने अपने पिता की गोद में दम तोड़ा था। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

कुत्तों के काटने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में उठा है। सोमवार को वकील कुणाल चटर्जी हाथों में पट्टी बांधकर CJI के सामने पेश हुए। कुणाल के हाथ में पट्टी देखकर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने पूछा, “क्या हुआ है, पट्टी क्यों बंधी है?” इस पर कुणाल ने कहा कि 5 कुत्तों ने एक साथ मेरे ऊपर हमला बोल दिया, जिससे मैं घायल हो गया। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों के हमले के मामले में सुप्रीम कोर्ट को कोई दिशा निर्देश देना चाहिए, क्योंकि हाईकोर्ट ने अलग-अलग फैसला दिया है।

इस पर CJI चंद्रचूड़ ने वकील से पूछा कि अगर आपको कोई मेडिकल मदद चाहिए तो वो रजिस्ट्रार को इसके लिए कह सकते हैं। इसी दौरान वहां बैठे जस्टिस नरसिम्हा ने कुत्तों के हमले को लेकर कहा कि ये एक गंभीर खतरा बन गया है।

इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि हाल ही में यूपी का एक वीडियो वायरल हुआ था कि एक कुत्ता एक मासूम बच्चे को काट रहा है। हम कुत्ता काटने के बाद ज्यादा इलाज पर ध्यान नहीं देते, जबकि ये बहुत गंभीर समस्या है। कुत्ता काटने के बाद रेबीज के लक्षण उभर जाएं तो अस्पताल में डॉक्टर भी हाथ खड़े कर देते। इस मामले में भी यही हुआ। अस्पताल में इसका कोई इलाज नहीं था, लिहाजा मासूम का अपने पिता की गोद में ही दम टूट गया। इसके बाद सीजेआई ने बताया कि दो साल पहले उनके एक लॉ क्लर्क पर भी कार पार्क करते समय आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था।

वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया भी कोर्ट और इस चर्चा में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अदालत को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। सीजेआई चंद्रचूड़ से सड़क पर कुत्तों के हमलों की समस्या पर कार्रवाई करने का आग्रह किया। जवाब में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हम इस पर गौर करेंगे। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर कोई आदेश नहीं दिया है।

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में चरण सिंह कॉलोनी के 14 साल के किशोर की 4 सितंबर को मौत हो गई थी। परिजनों ने दावा किया कि बच्चे को करीब डेढ़ महीने पहले पड़ोसी महिला के कुत्ते ने काट लिया था। तब बच्चे ने डर की वजह ये बात फैमिली को नहीं बताई और रेबीज फैल गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्चे के परिजनों ने मामले में पड़ोसी महिला सुनीता सहित उनके परिवार के चार सदस्यों पर लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था इसलिए फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि उसकी मौत रेबीज की वजह से हुई थी।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 11, 2023 September 11, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Realme | Realme C51 | Realme Smartphone बड़ा ऑफर! 50MP कैमरे वाले Realme C51 की ओपन सेल शुरू, जानें क्या है डिस्काउंट
Next Article G20 Summit | PM MODI | sabarmati एक तस्वीर का जिक्र कर अमेरिकी दिग्गज मैग्जीन ‘Time’ ने बताया कि कैसे सफल रही G20 सम्मिट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?