By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: एयर चाइना की फ्लाइट के इंजन में आग, सिंगापुर के रनवे पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, तीन घंटे तक बंद रखना पड़ा एयरपोर्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

एयर चाइना की फ्लाइट के इंजन में आग, सिंगापुर के रनवे पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, तीन घंटे तक बंद रखना पड़ा एयरपोर्ट

Admin
Last updated: 2023/09/11 at 3:34 PM
Admin
Share
2 Min Read
FLIGHT, CHINA, SINGAPUR
SHARE

चीन की विमानन कंपनी एअर चाइना के एक विमान के इंजन में आग लगने के बाद उसके केबिन में धुआं भरने से नौ यात्रियों की तबियत बिगड़ गई। अधिकारियों ने विमान को सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारकर खाली कराया। चांगी हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि एअर चाइना के एअरबस-ए320 विमान में कुल 146 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे।

चांगी हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि विमान चीन के शिचुआन प्रांत के चेंगदु शहर से आ रहा था। इसे रविवार शाम लगभग सवा चार बजे चांगी हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में सवार नौ यात्रियों को केबिन में धुआं भरने से सांस लेने में तकलीफ होने और निकासी के दौरान मामूली खरोंच आने की खबर है। उन्होंने बताया कि पायलट ने विमान के कार्गो होल्ड में धुआं उठने के बाद आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।

एक यात्री ने चीनी मीडिया को बताया कि धुएं से केबिन की लाइट टिमटिमाने लगी। कुछ यात्री अपनी सीट पर खड़े हो गए, जिसके बाद चालक दल के सदस्यों ने उनसे धैर्य रखने तथा अपनी सीट पर बने रहने की अपील की। सिंगापुर में विमान को आपात स्थिति में उतारे जाने के बाद इसके इंजन में लगी आग को बुझाया गया। एअर चाइना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी के कारण विमान के इंजन में आग लगने की बात सामने आई है। लेकिन अभी पुख्ता तौर पर ज्य़ादा कुछ नहीं कहा जा सकता। तकनीकी टीमें विमान की हर तरह से पड़ताल कर रही हैं।

चीनी मीडिया का कहना है कि विमान को तभी उड़ने की अनुमति दी जाती है जब उसकी जांच पूरी तरह से कर ली जाती है। ऐसे में अनुमान है कि इंजन में खराबी उसके हवा में जाने के बाद सामने आई। उसके बाद ही इंजन में आग लगी। मुकम्मल जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 11, 2023 September 11, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Supreme Court, Gujarat, Murder case DSPE कानून के प्रावधान को रद्द करने का 2014 का फैसला पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगा- बोली SC की संवैधानिक बेंच
Next Article Delhi | Firecrackers | AAP Delhi News: दिवाली पर नहीं जला सकेंगे पटाखे, AAP सरकार ने लगाया बैन, मंत्री बोले- पड़ोसी राज्य भी बनाएं नियम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?