By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से भारी तबाही, 600 से ज्यादा लोगों की मौत; पीएम मोदी ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से भारी तबाही, 600 से ज्यादा लोगों की मौत; पीएम मोदी ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

Admin
Last updated: 2023/09/10 at 12:17 PM
Admin
Share
4 Min Read
Morocco earthquake | earthquake Morocco | 296 killed
SHARE

Morocco Earthquake: जी-20 बैठक के दौरान पीएम मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कुछ देर पहले मोरक्को में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति में अपनी संवेदना प्रकट करना चाहता हूं। हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। इस कठिन समय में पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है। हम उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए तैयार हैं।

मोरक्को में भूकंप से भारी तबाही हुई है। मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शुक्रवार की देर रात को 6.8 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। बीएनओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार देर रात मध्य मोरक्को में आए 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 600 से ज्यादा लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। भूकंप के झटके रात के करीब 11:11 बजे महसूस किए गए। भूकंप के झटके का एपीसेंटर मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था।

इस भूकंप के कुछ वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाया गया है कि भूकंप आने के बाद सामान गलियों में बिखरा पड़ा है। कई लोग शॉपिंग सेंटर, रेस्तरां और अपार्टमेंट इमारतों से बाहर भागते दिखाई दिए। भूकंप की तीव्रता को लेकर यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने शुरुआती आंकड़े पेश किए, जिसको लेकर उन्होंने आर्थिक नुकसान को दर्शाने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें ज्यादा नुकसान की संभावना जताई गई है।

मराकेश के रहने वाले ब्राहिम हिम्मी ने कहा कि उन्होंने पुराने शहर से एम्बुलेंसों को निकलते देखा और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि कई लोग डरे हुए हैं और दोबारा भूकंप आने की आशंका से बाहर रह रहे हैं।

US जियोलॉजिकल सर्वे ने शुरुआती आंकड़े पेश करते हुए भूकंप के झटकों की वजह से हुई मौतों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो दर्शाता है कि कुछ हताहत होने की संभावना है। USGS ने कहा, “इस क्षेत्र की आबादी वैसे इलाकों में रहती है, जो भूकंप के झटकों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।”

बता दें, अफ्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के कारण मोरक्को के उत्तरी क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में 2004 के दौरान आए तेज भूकंप के झटकों की वजह से कम से कम 628 लोग मारे गए और 926 घायल हो गए थे।

1980 में मोरक्को के पड़ोसी देश अल्जीरिया में आए 7.3 तीव्रता के तेज भूकंप की वजह से 2,500 लोग मारे गए थे और कम से कम 3 लाख लोग बेघर हो गए थे। जिसे हाल के इतिहास में सबसे बड़े और सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक माना जाता है।

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं जो लगातार घूम रही हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। इन्‍हें टेक्‍टॉनिक प्‍लेट कहते हैं। इसके कारण भूकंप के अलावा ज्‍वालामुखी विस्‍फोट की आशंका भी रहती है।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 10, 2023 September 10, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article CBSE| Board CBSE Exams 2024 : 10वीं और 12वीं की परीक्षा पैटर्न से लेकर मार्किंग स्‍कीम तक में किया गया बदलाव
Next Article Harley Davidson X440 Finance Plan । Harley Davidson X440 Down Payment Plan । Harley Davidson X440 EMI Plan Bike Finance Plan: Harley Davidson X440 महज 40 हजार देकर हो सकती है आपकी, जानें कितनी भरनी होगी मंथली EMI
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?