By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Morocco Earthquake: ताश के पत्तों के की तरह ढह गईं इमारतें, बिछ गईं सैकड़ों लाशें, तबाही की ये 8 तस्वीरें हिला कर रख देंगी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Morocco Earthquake: ताश के पत्तों के की तरह ढह गईं इमारतें, बिछ गईं सैकड़ों लाशें, तबाही की ये 8 तस्वीरें हिला कर रख देंगी

Admin
Last updated: 2023/09/10 at 12:22 PM
Admin
Share
3 Min Read
MOROCCO EARTHQUAKE
SHARE

उत्तरी अफ्रीका के देश मोरक्को में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। कई सालों बाद आए इस विनाशकारी भूकंप ने अभी तक 1000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। चिंता की बात ये है कि कई घायलों की हालत बहुत गंभीर चल रही है, ऐसे में मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है। इसके ऊपर जिन इलाकों में ज्यादा नुकसान हुआ है, वहां पर कनेक्टिविटी काफी कमजोर है, ऐसे में रेस्क्यू टीम का जाना भी मुश्किल है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर रात मध्य मोरक्को में स्थित मराकेश में 6.8 तीव्रता का तेज भूकंप आया था। वहां भी पहाड़ी इलाकों में ज्यादा नुकासन हुआ और वहीं से सबसे ज्यादा लाशें भी अभी तक निकाली गई हैं। इस भूकंप की कम से कम 8 ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो तबाही की पूरी कहानी बयां कर रही हैं।

मोरक्को की सरकार के मुताबिक अब तक 1037 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 1200 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। अब इतनी बड़ी तबाही इसलिए मची है क्योंकि भूकंप का केंद्र एटलस पहाड़ों में ज़मीन से मात्र 18.5 किलोमीटर नीचे था। इसी वजह से झटके बहुत तेज लगे और कई प्राचीन इमारतों की भी नींव हिल गई। बताया जा रहा है कि इस भूकंप की वजह से 12वीं सदी की कौतौबिया मस्जिद को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल जेमा अल-फना स्क्वायर में एक मस्जिद की मिनार भी भूकंप के झटकों को सहन नहीं कर पाई और ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

जानकार बताते हैं कि इससे पहले मोरक्कों में साल 1960 में एक विनाशकारी भूकंप आया था। उस भूकंप में तब 12000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। उसके बाद कई सालों तक कोई ऐसा बड़ा भूकंप देखने को नहीं मिला। लेकिन शुक्रवार की रात मोरक्को के लिए कहर बनकर टूटी। आलम ये रहा कि भूकंप के बाद लोगों को एक बार भी अपने घर जाने तक का मौका नहीं मिला। सड़कों पर ही सभी को रात गुजारनी पड़ी, सरकार को अंदेशा था कि घर में ज्यादा खतरा हो सकता है।

राहत की बात ये है कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया और भारत की तरफ से भी मदद का आश्वासन दे दिया गया है। कहने को पीएम नरेंद्र मोदी जी20 कार्यक्रम में व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें इस भूकंप की जानकारी मिली, उन्होंने सभी विश्व के बड़े नेताओं के सामने ही जोर देकर कहा कि भारत द्वारा मोरक्को की हर संभव मदद की जाएगी। इससे पहले तुर्किए की भी भारत ने ही काफी मदद की थी। दवाई से लेकर दूसरे जरूरी सामान तक वहां पहुंचाए गए थे।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 10, 2023 September 10, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Nokia | Nokia Smartphone | Nokia G42 5G Nokia G42 5G: भारत में लॉन्च से पहले प्राइस डिटेल का खुलासा, 11 सितंबर को उठेगा पर्दा
Next Article Hyundai i20 N Line Base Model Price । Hyundai i20 N Line Base Model Finance Plan । Hyundai i20 N Line Base Model Down Payment Plan । Hyundai i20 N Line Base Model EMI Plan Car Finance Plan: 1 लाख का डाउन पेमेंट पर कितनी चुकानी होगी Hyundai i20 N Line Base की मंथली EMI, यहां मिलेगी प्लान की कंप्लीट डिटेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?