G20 Summit: 9 सितंबर को जब जी-20 समिट की शुरुआत हुई तो सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पहला सत्र ‘वन अर्थ’ पर आयोजित किया गया। दूसरा सत्र ‘वन फैमिली’ पर दोपहर 3:00 बजे से 4.45 बजे तक चला। वहीं रविवार यानी आज जी20 सम्मेलन के आखिरी दिन ‘वन फ़्यूचर’ पर तीसरा सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किया गया। इस सत्र के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन समाप्त हो गया। यह तीनों सत्र भारत के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहे। जिनमें मेगा कॉरिडोर, दिल्ली डिक्लेरेशन, बायोफ्यूल अलायंस और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर सभी देशों ने अपनी सहमति जताई। आइए जानते ही जी-20 सम्मेलन की बड़ी बातें।