By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: ‘फिर से हो सकती है गोधरा जैसी घटना’… उद्धव ठाकरे ने किया बड़ा दावा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

‘फिर से हो सकती है गोधरा जैसी घटना’… उद्धव ठाकरे ने किया बड़ा दावा

Admin
Last updated: 2023/09/10 at 11:39 PM
Admin
Share
3 Min Read
Uddhav Thackeray | Maharashtra Politics | Politics
SHARE

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से गोधरा जैसी घटना हो सकती है। उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जुटने की उम्मीद की जा रही है लेकिन वापसी के दौरान गोधरा जैसी घटना हो सकती है।

27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस में सवार होकर अयोध्या से लौट रहे ‘कारसेवकों’ (राम मंदिर आंदोलन में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों के लिए संघ परिवार का शब्द) पर हमला किया गया था और उनके ट्रेन कोच में आग लगा दी गई। इसके बाद कई मौतों के कारण राज्य भर में बड़े पैमाने पर दंगे भड़क उठे।

मुंबई से करीब 400 किलोमीटर दूर जलगांव में उद्धव ठाकरे ने कहा, “ऐसी संभावना है कि सरकार राम मंदिर उद्घाटन के लिए बसों और ट्रकों में बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित कर सकती है और उनकी वापसी यात्रा पर गोधरा जैसी घटना हो सकती है।”

राम मंदिर का उद्घाटन लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले जनवरी 2024 में होने की संभावना है। उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे प्रतीक नहीं हैं जिन्हें लोग अपना आदर्श मान सकें और इसके बजाय सरदार पटेल और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जैसे दिग्गजों को अपना रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे (भाजपा-आरएसएस) अब पिता बाल ठाकरे की विरासत पर दावा करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि ये लोग (भाजपा और आरएसएस से) सरदार पटेल की महानता हासिल करने के करीब भी नहीं हैं। बता दें कि भाजपा ने 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस और एनसीपी के साथ हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री बनने के लिए बाल ठाकरे के आदर्शों को त्यागने के लिए अकसर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है।

पिछले साल जून में शिवसेना में टूट के बाद दोनों ओर से हमले और तेज हो गए हैं। भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दावा है कि वे बाल ठाकरे के हिंदुत्व के सच्चे अनुयायी हैं।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 10, 2023 September 10, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article JUSTIN कनाडा जाने से पहले ही जस्टिन ट्रूडो की विमान में आई तकनीकी खराबी, फिलहाल भारत में ही रहेंगे
Next Article Giorgia Meloni | italy | bri | ऐसे ही चीन को सबसे बड़ा झटका नहीं दे गया इटली, जानिए क्यों BRI प्रोजेक्ट से बाहर निकलने का फैसला किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?