By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

Admin
Last updated: 2023/12/24 at 9:11 AM
Admin
Share
4 Min Read
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
SHARE

बीते 20 दिसंबर को इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक दिल्ली में हुई थी। इस बैठक में टीएमसी और सीपीआईएम के नेता एक मंच पर साथ दिखे थे। माना जा रहा है बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में सीपीआईएम को सीटें देने पर सहमत हो गईं हैं। लेकिन बैठक के ठीक 4 दिन बाद CPIM बंगाल में ममता सरकार विरोधी प्रदर्शन में बीजेपी के साथ खड़ी नजर आई।

बीजेपी और CPIM के नेता शनिवार को हावड़ा में एक मंच पर दिखे। राज्य में ‘समग्रमी जौथा मंच’ से जुड़े राज्य सरकार के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इनके प्रदर्शन में बीजेपी और सीपीआईएम के नेता शामिल हुए और ममता सरकार पर निशाना साधा। ये कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने गुरुवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इसमें स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी, सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी और पेंशनभोगी शामिल थे।

विरोध प्रदर्शन करते हुए समग्री जौथा मंच डीए में और बढ़ोतरी की मांग कर रहा है जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर है। शनिवार की सुबह सीपीआई (एम) के मोहम्मद सलीम विरोध स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी सरकारी कर्मचारियों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की। इसके साथ ही भ्रष्टाचार को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए सलीम ने कहा, ”मैं आपकी मांगों का पूरा समर्थन करता हूं। आपने एक आंदोलन शुरू किया है। यह सरकार भ्रष्टाचार और कोयला, मवेशी और रेत की तस्करी में व्यस्त है। वे सरकारी कर्मचारियों को नौकरों की तरह मानते हैं।”

बाद में बीजेपी सांसद दिलीप घोष भी मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। कोलकाता के धर्मतला में डीए बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार के कर्मचारियों द्वारा साल भर चले विरोध प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “आपका स्थान बदल गया होगा लेकिन आपकी इच्छा शक्ति नहीं बदली है। यह आपका अधिकार (डीए बढ़ोतरी) है और आपको इसे छीन लेना चाहिए।” टीएमसी सरकार की 4 फीसदी डीए बढ़ोतरी की घोषणा का जिक्र करते हुए दिलीप घोष ने कहा, “राज्य सरकार के कर्मचारी डीए में और बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं और घोषणा कर रहे हैं कि 4 फीसदी की बढ़ोतरी स्वीकार्य नहीं है।”

बंगाल प्रशासन पर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाते हुए दिलीप घोष ने दावा किया कि ऐसे किसी भी कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति के लिए हाई कोर्ट का रुख करना होगा। उन्होंने कहा, ”अगर किसी को हर बात के लिए हाई कोर्ट जाना पड़ता है, तो आपको (ममता बनर्जी सरकार) इस्तीफा दे देना चाहिए। लोगों ने इस उम्मीद से टीएमसी को वोट दिया कि वह अच्छा शासन देगी। आपको जनता का सम्मान करना होगा, उनकी शिकायतें सुननी होंगी और उन्हें हल करने का प्रयास करना होगा, लेकिन आप उन पर कोई ध्यान नहीं देना चाहते हैं।”

बड़ा सवाल उठ रहा है कि इंडिया गठबंधन में तो सीपीएम और टीएमसी दोनों शामिल हैं लेकिन बंगाल में अगर दोनों एक दूसरे के खिलाफ विरोध करेंगे, तो जनता के बीच क्या संदेश जाएगा? साथ ही ममता बनर्जी का इस पर क्या रिएक्शन आता है, यह भी काफी महत्वपूर्ण होगा।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

सुधीश पचौरी का कॉलम बाखबर: हंसतम् फंसतम् डंसतम्

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 24, 2023 December 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
Next Article Arabian Sea | Israel अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
GPS| Navigation
भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?